छपरा, मई 2 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड के बनवार स्थित लखारांव ब्रह्म बाबा के परिसर में नव निर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्राण - प्रतिष्ठा महायज्ञ व अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रंग-बिरंगे परिधान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु यज्ञ स्थल से जय हनुमान, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, हर-हर गंगे का जयघोष करते हुए जलभरी के लिए मांझी रवाना हुए। इसके बाद मांझी सरयू नदी के रामघाट घाट पर यज्ञाचार्य पंडित मुन्ना मिश्रा के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में जलभरी की और पुन: जयघोष करते हुए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे। कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित कर यज्ञाचार्य सहित अन्य विप्रजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार दिवस...