पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज मुफस्सिल थाना अंतर्गत रानीपतरा क्षेत्र के राजीगंज गांव में आयोजित माँ दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा कार्यक्रम में सादर सम्मिलित हुए। सांसद ने माँ दुर्गा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। सांसद ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। माँ दुर्गा की कृपा से हमारा क्षेत्र सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल बना रहे, यही मेरी कामना है। मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.