लातेहार, जुलाई 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ वन क्षेत्र अंतर्गत मूरपा पंचायत के जिपुआ गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक दर्जन की संख्या में आए हाथियों ने चार ग्रामीण को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को चट कर दिया। हाथियों ने बबलू यादव, गणेश यादव, रामदयाल यादव एवं भौतर यादव के घर को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी के झुंड को गांव से दूर भेजा और घटना की सूचना वन विभाग एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से पूरी जानकारी ली। साथ ही भुक्तभोगी ग्रामीणों के हुए नुकसान का आंकलन कराकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उधर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द जंगली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.