मेरठ, नवम्बर 1 -- सुभारती विवि के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में हुई अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में देश-विदेश की 124 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज नई दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच हुआ। निर्णायक मंडल में शिक्षाविद् प्रो.जवाहर लाल कौल, एडवोकेट साजू जैकब और प्रो.रीना बिश्नोई रहीं। प्रतियोगिता में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज दिल्ली प्रथम और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ रनर-अप रही। नंदिनी अचूरा और अरहम जैन बेस्ट स्पीकर बनीं जबकि रीतिका एवं खुशी गोयल को बेस्ट मेमोरियल पुरस्कार मिला। कॉलेज निदेशक जस्टिस राजेश चंद्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में विधिक समझ और संवैधानिक दृष्टि सुदृढ़ करती हैं। डीन प्रो.वैभव गोयल भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.