रामपुर, जुलाई 18 -- दलित बालिका से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी दान सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुआ। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से सीओ शाहबाद एवं केस की विवेचक हर्षिता सिंह कोर्ट में पेश हुईं और बयान दर्ज कराए। यहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, जो पूरी हो गई। शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। मालूम हो कि 16 अप्रैल को सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित बालिका गायब हो गई। परिजनों ने गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से उसके गुम होने का अनाउसमेंट भी करवाया। देर रात जब नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। अगले ही दिन सुबह बालिका खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने बरामद होने के बाद उसका मेडिकल कराया और उपचार के लिए भेज दिया। साथ ही घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.