रामपुर, अगस्त 8 -- सैफनी के चर्चित मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म को आरोपी को पाक्सो कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दे दिया है। सजा पर निर्णय के लिए 11 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है। मालूम हो कि 16 अप्रैल को सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित बालिका गायब हो गई थी। परिजनों ने गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से उसके गुम होने का अनाउसमेंट भी करवाया। देर रात जब नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। अगले ही दिन सुबह बालिका खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने बरामद होने के बाद उसका मेडिकल कराया और उपचार के लिए भेज दिया। साथ ही घेराबंदी करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद विवेचना आरोपी दान सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। 30 जुलाई को दोनों पक्षों की बहस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.