कानपुर, जनवरी 1 -- चकेरी। जाजमऊ में मई 2025 माह में एक मूकबधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों आरोपितों की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की कार्रवाई करेगी। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जाजमऊ क्षेत्र में 18 मई 2025 को वाजिदपुर निवासी रमेश गौतम और विजय ने 55 वर्षीय मूकबधिर महिला को कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि अब दोनों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपित टेनरी में मजदूरी करते थे। साथ ही दोनों ने मारपीट, लूट समेत सामूहिक दुष्कर्म जैसी घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.