लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- बुधवार को आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों ने 'स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली। रैली की शुरुआत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर की और बच्चों के साथ कुछ कदम पैदल चलकर उनका हौसला भी बढ़ाया। डीएम ने कहा कि इन विशेष बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी जीत है। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, और इन बच्चों की संकल्पशक्ति पूरे समाज को प्रेरित करती है। इस दौरान डीएम ने बच्चों को न सिर्फ स्नेहपूर्वक दुलार किया, बल्कि इशारों में संवाद कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालय परिसर में विसर्जित हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मूकबधिर बच्चे हाथों में जागरूकता संदेश व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.