मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- बाल दिवस पर रौंडा झोंडा के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता जिनमे कुर्सी दौड़,चम्मच दौड़,लंगड़ी दौड़,मेंढक दौड़, टॉफी दौड़,गेंद-दौड़ आदि रोचक खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में उत्साह और जोशपूर्ण माहौल बना रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक डॉ हरनन्दन प्रसाद ने पुरस्कार देकर समान्नित किया। सहयोग में शिक्षक जोगेन्द्र सिंह व रामचन्द्र व विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...