संतकबीरनगर, मार्च 17 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जायद के मौसम में खाली पड़े खेतों में किसान मक्का, मूंग और उड़द की खेती कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति भी सुधरेगी और किसाने की आय में भी बढ़ोतरी होगी इस बाबत कृषि विभाग जिले के किसानों को उड़द, मक्का और मूंग की खेती के लिए प्रेरित कर रहा है। जायद के मौसम का समय चल रहा है। लाही और गन्ना से खाली पड़े खेतों में किसान उड़द, मूंग के साथ-साथ मक्का की भी खेती कर सकते हैं। इससे किसानों के भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ेगी और खेत की उर्वरा शक्ति भी सुधरेगी। इसके लिए जिले में एक कुंतल मूंग और एक कुंतल उड़द का बीज आपूर्ति कर दिया गया है। साथ ही सरकारी गोदाम में मक्का का बीज भी मुहैया कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों को चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.