संवाददाता, जनवरी 1 -- यूपी के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों एक अनोखा दरबार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना गया है। यहां बिना डॉक्टर है और बिना दवाई, सिगरेट के धुएं से इलाज का दावा किया जा रहा है। कुछ लोग इसे आस्था और चमत्कार बता रहे हैं, तो कई इसे खुला अंधविश्वास और अवैध वसूली का खेल मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले तक बाबा बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क किनारे मूंगफली बेचकर अपना गुजारा करता था। अचानक उसकी पहचान बदल गई। मूंगफली बेचने वाला बाबा अब सिगरेट के धुएं से सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, रोजगार संकट, पारिवारिक कलह और यहां तक कि भूतप्रेत तक ठीक करने का दावा कर रहा है। उसके दरबार में दिल्ली, हरियाणा और बागपत समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बा...