प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। अक्षय तृतीया पर शहर और लेकर देहात में रहने वाले कई परिवारों का वर्षों का सपना पूरा हुआ। इस शुभ अवसर पर उनके परिवार में शान की सवारी आई है। शहर के बाइक और कार शोरूमों में दोपहर से ही गाड़ी ले जाने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। कार शोरूम से निकलकर सीधे मंदिर गए और पूजा की। ज्यादातर शोरूम में पहले से बुक की गईं गाड़ियां ही ग्राहक को सौंपी गई। वहीं महीने का आखिरी दिन होने की वजह से सभी शोरूम के मैनेजर व कर्मचारी देर शाम तक लक्ष्य पूरा करने में लगे रहे। इस दौरान करीब 500 से अधिक बाइक तो 100 से अधिक कारें बिकीं। इसके अलावा अन्य बुकिंग भी कराई है। सिविल लाइंस स्थित एक शो रूम में पहुंचे झूंसी निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस पल का काफी दिनों से इंतजार था। उन्होंने काफी पहले ही कार की बुकिंग कर ली थी लेकिन मुहूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.