उरई, फरवरी 10 -- कुसमिलिया। उरई राठ रोड पर मुहाना गांव के बाहर बेड़ियां बाबा मंदिर के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे जंगल में फैलने लगी। बेड़ियां बाबा पर चल रहे यज्ञ में मौजूद लोगों ने आग की लपटें और धुआं उठते देख हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला और कुछ झाड़ से आग बुझाने में लग गए मौजूद लोगों ने ही आग को काबू में कर लिया। मंगलवार दोपहर के वक्त अचानक जंगल में आग लग गई। उस समय बेड़ियां बाबा मंदिर पर यज्ञ का भंडारा चल रहा था और सामूहिक कार्यक्रम भी हो रहा था ।जिससे काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।जिससे आग पर ग्रामीणों ने ही काबू करने का प्रयास किया, इससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने डकोर कोतवाली को सूचना दी और मौजूद लोगों ने ही आग को काबू में कर लिया। धुआं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.