बक्सर, मार्च 25 -- बक्सर। शहर के चीनी मिल व शांति नगर के लोगों ने मुहल्ले में व्यायाम स्थल और पार्क सहित खेलकूद के लिए मैदान निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में सुनील कुमार पाठक, धनंजय दुबे, आनंद कुमार मिश्र सहित लगभग दो दर्जन लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन स्थानीय नगर परिषद के ईओ को दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मृत नहर चीनी मिल व शांति नगर बस्ती के बीच पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है। ऐसे में उक्त जगहों पर नप की ओर से व्यायाम स्थल, पार्क व बच्चों के खेलकूद के लिए मैदान बनाना चाहिए। ताकि मुहल्लेवासियों को स्वास्थ्य लाभ और बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.