हाजीपुर, जुलाई 6 -- लालगंज। संवाद सूत्र मुहर्रम को लेकर लालगंज थाना द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से बड़ी मस्जिद चौक,भट्टी पोखर चौक, गांधी चौक, तीन पुलवा चौक, रेपुरा, चकसाले, अताउल्लाहपुर होते थाना क्षेत्र में निकाला गया। एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक कृष्णानंद झा,अंचलाधिकारी स्मृति साहनी,कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान थे। लालगंज-02-पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाले हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...