अलीगढ़, जुलाई 7 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के जट्टारी कस्बे में असामाजिक तत्वों ने मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां स्थित कब्रिस्तान के अंदर बनी मजार व उसकी रेलिंग में तोड़फोड़ की गई। यह एक माह में लगातार दूसरी घटना थी। इसके विरोध में लोग आक्रोशित हो गए। तनाव के बीच पुलिस ने संभ्रांत लोगों की मदद से उन्हें समझाकर शांत किया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मरम्मत कार्य कराते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बाबा अल्लामहर कब्रिस्तान स्थित है। इसमें बनी दरगाह की रेलिंग, दान पेटिका व दरगाह के पत्थर को शनिवार रात को तोड़ दिया गया। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवक अपने पिता की कब्र पर अगरबत्ती लगाने आया, तो घटना का पता चला। मजार को भी तोड़ा गया था। आरोप है कि गल्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.