बोकारो, जुलाई 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व में बोकारो जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के 331 जगहों पर 380 दंडाधिकारी, 331 पुलिस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गयी है। प्रतिनियुक्त कुल 380 दंडाधिकारियों में से चास व बेरमो अनुमंडल में 84 मजिस्ट्रेट को सुरक्षित रखा गया है। जिले में 6 व 7 जुलाई को मुहर्रम मनाए जाने की संभावना है। अधिकारियों को त्योहार के दिन अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। अति संवेदनशील व संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरते वाले अधिकारियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी का आदेश 5 जुलाई की शाम छह बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.