लखीसराय, जून 29 -- हलसी, एक संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर हलसी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अंचल अधिकारी अंजली कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा करना था। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अंचल अधिकारी अंजली कुमारी ने भी सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.