औरंगाबाद, जून 29 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। मुहर्रम को लेकर पदाधिकारियों की टीम ने कई मुहर्रम कमेटी के खलीफा के साथ जुलूस के निर्धारित रुटों का भौतिक सत्यापन किया।पदाधिकारियों में थानाध्यक्ष विकास कुमार, नगर पर्षद के ईओ ऋषिकेश अवस्थी, कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह शामिल रहे। नगर पर्षद द्वारा शहर में सड़क,नाला-नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी स्थिति को देखा गया।निर्माण सामग्री को सड़क से हटवाने के लिए कहा गया ,ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।साफ- सफाई का भी जायजा लिया गया। बिजली तारों की स्थिति का जायजा लिया गया ।मौके पर कई मुहर्रम कमेटी के खलीफा क्रमशः तेजू खलीफा ,मो साबिर, मो अख्तर, राजा बाबू ,मकसूद खलीफा एवं राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.