बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- मुहर्रम को लेकर इस्लामपुर में निकला फ्लैग मार्च लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील इस्लामपुर, निज संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर इस्लामपुर और खुदागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च इस्लामपुर के मुख्य मार्गों और खुदागंज बाजार होते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं। वहीं, किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नेतृत्व डीएसपी गोपाल कृष्ण ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर संजय पासवान, सीओ विवेक कुमार सिन्हा, सीआई संजय कुमार, इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय और खुदागंज थानाध्यक्ष रवि गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...