अररिया, फरवरी 19 -- अररिया। संवाददाता बुधवार को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में चांद दिखे जाने की खबर के बाद ये तय हो गया कि देश में गुरुवार को माहे रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। लिहाजा नमाजे तरावीह बुधवार की रात से ही शुरू हो गई और गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। साथ ही इबादतों का भी खास सिलसिला शुरू हो गया। क्योंकि मुस्लिम समुदाय का मानना है कि इस माहे खास तौर पर पांचों वक्त की नमाज मस्जिद में जमात के साथ अदा करनी चाहिए। यही वजह है कि गुरुवार की दोपहर जोहर की नमाज में सभी मस्जिदों में अच्छी खासी तादाद में नमाजी मौजूद थे। उलेमाओं ने बताया कि रहमत और बरकतों का मुकद्दस महीना रमजान शुरू हो गया है। इस महीने में रोजा रखने से खुदा खुश होता है। इसी महीने में पवित्र कुरआन नाजिल हुआ। शिक्षाविद मो मोहसिन के मुताबिक रमजान हिजरी कैलेंडर और कमरी साल का नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.