रांची, अगस्त 7 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के कर्बला चौक स्थित एक होटल में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहर के कई मुस्लिम संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही उन्हें खेराज-ए-अकीदत पेश किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के जीवन पर चर्चा की। उनके झारखंड आंदोलन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी, मुजीब कुरैशी, गुलाम जावेद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...