हापुड़, फरवरी 10 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में सांप्रदायिक सौहार्द की एक भावुक मिसाल देखने को मिली। यहां मुस्लिम समुदाय के युवक सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले एक हिंदू युवक के अंतिम संस्कार में पहुंचे। उसकी अर्थी को कंधा देकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोटला सादात के अर्जुन की सोमवार को मोहल्ले के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई थी। मृतक के परिजन की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए मोहल्ले के मुस्लिम युवकों ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया। मुस्लिम समुदाय के युवकों ने अंतिम संस्कार की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल अर्जुन की अर्थी को कंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.