गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में रविवार को महिलाओं की 19वीं महाना दीनी सभा आयोजित हुई। मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस की जमकर सराहना करते हुए देश के साथ एकजुटता का संदेश दिया। मुख्य वक्ता मुफ्तिया गाजिया खानम अमजदी ने कहा कि इस्लाम धर्म में आतंकवाद व दहशतगर्दी की कोई जगह नहीं है। अध्यक्षता मुफ्तिया कहकशां फिरदौस व संचालन सना फातिमा ने किया। हम्द व नात उमरा, नूर अजका, नूर फातिमा, नूर अक्सा, अलीशा ने पेश की। हदीस-ए-पाक सानिया ने पेश की। शिफा खातून ने सलाम की फजीलत पेश की। सभा में ज्या वारसी, आसमा खातून, रुकय्या फातिमा, नूर फातिमा, नाज़नीन, फिजा खातून, शबाना खातून, फातिमा, खदीजा फातिमा, रुखसाना, नूरजहां, अख्तरुन निसा, शबाना खातून, रजिया, असगरी खातून, अफसरी बानो, आलिया आदि मौजूद रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.