सहारनपुर, फरवरी 5 -- आरएसएस की विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े एक व्यक्ति ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ फेसबुक पर वीडियो के माध्यम से बदनाम करने की थाने में तहरीर कार्यवाही की मांग की है। थाना फतेहपुर के ग्राम चौबारा निवासी अबरार जमाल ने थाने पर तहरीर देकर गांव के एक युवक इकराज पुत्र अख़लाक़ व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ थाने पर लिखित तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसके गांव का नामजद युवक उसके खिलाफ वीडियो बनाकर उसे वायरल कर उसे बदनाम कर रहा है। आरोप है कि अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उसे गाली गलौज करते है जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...