हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने जलती चिता से एक विवाहिता का शव बाहर निकलवाया। आरोप है कि बिना पोस्टमार्टम के शव का दाह संस्कार कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही थी। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आगरा पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य ससुरालीजन मौके से फरार हो गए हैं। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। किरावली क्षेत्र के रहने वाले निजाम ने फतेहपुर सीकरी थाने में सूचना दी कि उनकी 21 साल की बेटी सना उर्फ मोहिनी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें जानकारी दिए बिना जाजऊ श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। यह भी...