नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुस्तफाबाद (दयालपुर) में आवासीय इमारत ढहने की घटना के व्यापक मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एलजी ने किसी भी तरह की चूक के लिए फील्ड स्तर के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिल्ली नगर निगम को दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि इमारत ढहने के कारणों के सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाए और घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी तरह की कोताही को सामने लाया जाए ताकि, उन वजहों का पूरी तरह से खुलासा हो जिनकी वजह से यह घटना हुई है। उपराज्यपाल ने उत्तर पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट को आवासीय इमारत ढहने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच सौंपी है और पंद्रह दिनों के भीतर घटना पर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जांच में इमारत ढहने के कारणों, इसमें हुई चूक, इमारत के निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.