मेरठ, मई 6 -- मेरठ के खौफनाक सौरभ हत्याकांड की हत्यारोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल इन दिनों जमानत की कोशिश में लगे हैं। इसकी भनक लगते ही जांच टीम ने तेजी दिखाई और दोनों के खिलाफ मंगलवार को चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। एक हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में दोनों के खिलाफ अहम सबूत हैं। चार्जशीट को सीओ कार्यालय भेजा गया था, जहां से मंगलवार को चार्जशीट कोर्ट भेज दी गई। संभव है कि बुधवार को कोर्ट इस चार्जशीट को स्वीकार कर ले। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ तमाम साक्ष्य संकलन किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। अब कोर्ट में जल्द ही ट्रायल शुरू होगा। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात को पति सौरभ की हत्या कर दी थी। मुस्कान ने सौरभ को नींद की दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.