मेरठ, अप्रैल 15 -- मुस्कान के गर्भवती होने की जानकारी पर जेल में बंद साहिल भावुक हो गया। मंगलवार दोपहर वीडियो कांफ्रेंस से दोनों की जेल से कोर्ट में पेशी कराई गई थी। इस दौरान मुस्कान ने इशारों से खुद के गर्भवती होने की जानकारी साहिल को दी। हालांकि दोनों की बातचीत नहीं हो सकी, लेकिन साहिल की आंखें भर आईं। वहीं, कोर्ट ने अब 28 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई है और अगली सुनवाई भी उसी रोज होगी। बता दें कि मुस्कान ने 3 मार्च की रात अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश के टुकड़े ड्रम में भरकर उपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए थे। वहां अय्याशी करते दोनों का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। दोनों ने एक साथ होली और साहिल का बर्थडे भी मनाया था। 17 मार्च को वापस आए थे। 18 मार्च की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.