नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मेरठ सौरभ हत्याकांड में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्कान-साहिल की पेशी हुई। मुस्कान और साहिल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीजेएम कोर्ट में पेशी पर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई गई। दोनों को अब 14 दिन और न्यायिक हिरासत में जेल में रहना होगा। मुस्कान और साहिल वीडियो कांफ्रेंस रूम में करीब ढाई मिनट तक साथ रहे। दोनों ने एक दूसरे को देखा तो भावुक हुए लेकिन आपस में बातचीत नहीं हो पाई। न्यायिक अभिरक्षा पर अगली सुनवाई के लिए अब 15 अप्रैल की तारीख दी गई। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की घर के अंदर उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद सौरभ का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया था और दोनों हाथ कलाई से काट लिए थे। शरीर को चार हिस्सों में काटकर अलग अलग फेंकने की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.