नई दिल्ली, मार्च 20 -- मेरठ के सौरभ हत्याकांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सौरभ की हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान की ऐसी-ऐसी कारस्तानियां सामने आ रही हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई भौंचक रह जा रहा है। वह अपने प्रेमी साहिल के अंधविश्वासी होने का भी फायदा उठा रही थी। साहिल की मर चुकी मां के नाम पर भी स्नैप चैट पर मैसेज करती थी। तंत्र-मंत्र और जादू टोना में विश्वास करने वाला साहिल भी इन सब चीजों को सच मान लेता था। साहिल की मां सालों पहले मर चुकी थीं। इसके बाद भी साहिल को यकीन था कि मरी हुई मां से उसकी बात होती है। मुस्कान ने स्नैपचैट पर तीन फेक आईडी बना रखी थीं। इसमें एक आईडी साहिल के मां के नाम से भी थी। मुस्कान इन तीनों अकाउंट्स से चैट करती थी। पुलिस का मानना है कि साहिल हद से ज्यादा अंधविश्वासी था। उसकी मां नहीं थी. मगर उसे लगता था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.