विकासनगर, अक्टूबर 18 -- त्योहार पर सुगम सफर का दावा पहले दिन ही धड़ाम हो गया। बसों से सफर करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिक भीड़ उमड़ने से बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच सीट को लेकर मारामारी रही। जगह-जगह लोग बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। दीपावली पर अपने घर जाने के लिए शनिवार को विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा देहरादून, सहारनपुर रूट की सवारियां रहीं। बसों के नहीं आने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। बस के आते ही यात्रियों की भीड़ सीट घेरने को उमड़ पड़ी। बस के अंदर प्रवेश को लेकर मारामारी रही। खिड़की के जरिये बच्चों को प्रवेश कराकर सीट पक्की करने का कई यात्रियों ने प्रयास किया। भीड़ अधिक होने के चलते यात्रियों को बसों का इंतजार भी करना पड़ा। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। सेलाकुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.