नवादा, मार्च 13 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के स्टेशनों पर नियमित पैसेंजर और मेल ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। महानगरों से पहुंचने वाली ट्रेनों पर जितनी भीड़ लद कर आ रही है, उससे जरा सा भी कम भी किऊल-गया रेलखंड की ट्रेनों में नहीं है। बुधवार को भी ट्रेनों में यही नजारा दिखा। क्षमता से दो से तीन गुना अधिक यात्री कष्टप्रद यात्रा करते हुए दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई व गुजरात आदि जगहों से नवादा पहुंचे। ट्रेनों में कहीं तिल रखने भर की जगह नहीं दिख रही थी। अनेक यात्रियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि महानगरों से परिचालित नियमित व स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं मिलने के कारण 15 से 25 घंटे तक खड़े होकर घर पहुंच रहे हैं। भीड़ की वजह से ट्रेनों पर चढ़ने से लेकर गंतव्य के स्टेशनों पर पहुंचते ही अफरा-तफरी का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.