घाटशिला, फरवरी 2 -- मुसाबनी। बिजली विभाग की लापरवाही शहरी क्षेत्र में देखी जा सकती है, यहां कई जगह पर बिजली के खुले हुए तार दिखाई देते हैं। इस पर कई जगह तो छोटा ब्रेकर का बॉक्स टूट चुका है, और वहां तार लटक रहे हैं, परंतु इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, जबकि कई बार यहां पशुओं के खुले हुए तारों से सटने के कारण उनकी मृत्यु हो चुकी है। आम लोगों द्वारा भी विभाग को इसकी जानकारी देकर आगाह किया गया है, परंतु अब तक इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग को जल्द इस ओर ध्यान देकर सभी बिजली के खुले हुए तारों को व्यवस्थित कर ठीक करना चाहिए, ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। फोटो-18 बिजली के टूटे हुए बॉक्स से झूलता बिजली का तार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...