घाटशिला, जनवरी 7 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड की उत्तरी बादिया पंचायत अंतर्गत पड़ने वाला मुसाबनी का अंतरराज्यीय बस पड़ाव है। यहां से प्रत्येक दिन सैकड़ों बस व छोटे-बड़े यात्री वाहन छूटते हैं, और आते हैं, जो यहां से ओडिशा, बंगाल, रांची, जमशेदपुर, घाटशिला तक आते-जाते हैं। इसलिए यह बस पड़ाव हर समय सैकड़ों यात्रियों से गुलजार रहता है। लेकिन यहां गंभीर विषय है कि इतनी अधिक तादाद में यात्रियों के आना-जाना के बीच सुविधा का अभाव है। इस बस पड़ाव की सबसे बड़ी परेशानी 5 शौचालय आसपास बने होने के बावजूद लोगों को शौच जाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। खासकर यहां महिला यात्री सबसे ज्यादा परेशान होती हैं, क्योंकि यह सभी शौचालय या तो बंद पड़े हैं या काफी जर्जर अवस्था में हैं। बता दें कि यहां पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू द्वारा एक शौचालय का निर्माण कराया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.