घाटशिला, दिसम्बर 24 -- मुसाबनी। मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड में बीएलबीसी बैठक के साथ विशेष प्रखंड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविर का आयोजन कृषि निदेशक तथा एसएलबीसी झारखंड के निर्देशा पर दोनों प्रखण्डों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को केसीसी सुविधा से आच्छादित करना तथा बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना था। शिविर के दौरान बैंक ऑफ इंडिया मुसाबनी शाखा द्वारा कुल 28 केसीसी आवेदन सृजित किए गए, जिनमें से 6 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को केसीसी से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। बीएलबीसी बैठक एवं केसीसी शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड क...