घाटशिला, जनवरी 14 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन द्वारा प्रखंड के महलीपाड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर आरडी सिंह द्वारा 76 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई। स्वास्थ जांच में मुख्य रूप से कोल्ड कप, बैक पेन, सर्दी, खांसी, बुखार, चर्म रोग के अलावा डॉक्टर द्वारा मलेरिया की जांच भी की गई, इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से ए एन एम पोमामणि बेसरा, फार्मासिस्ट केपी दास, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर हितेश महापात्रा, राज किशोर मार्डी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...