घाटशिला, फरवरी 3 -- मुसाबनी, संवाददाता। लोकोलाइन निवासी विनोद बहादुर कार्की ने रामगढ़ में 1 फरवरी 2026 को इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन आईबी बीएफ की ओर से आयोजित झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में ओवरऑल झारखंड फिजिक्स प्रतियोगिता का टाइटल एवं गोल्ड जीतकर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर मुसाबनी का नाम रौशन किया है। विजेता बनकर शहर पहुंचने पर सोमवार को कार्की का जोरदार स्वागत किया गया तथा गाजेबाजे के साथ के जुलूस निकालकर खुशी मनाया गया। विनोद बहादुर के साथियों ने मुसाबनी नंबर दो, मुसाबनी बाजार, बस स्टैंड आदि का परिभ्रमण कर बदिया रोड महुलबेड़ा स्थित दी इंटेलस जिम पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। कार्की ने 8 फरवरी को दार्जिलिंग में आयोजित होने वाले नेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.