घाटशिला, जनवरी 30 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सभी माइंस बंद होने के बाद मुसाबनी शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था भी चरमराई गई, विशेष कर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। परंतु पिछले दिनों में जनप्रतिनिधि, बाजार समिति के अध्यक्ष एवं प्रशासनिक स्तर पर कई बार अधिक कूड़ा जमा होने के बाद इसकी साफ-सफाई तो करा दी जाती है, परंतु कुछ दिनों के बाद फिर कूड़ा का ढेर लग जाता है, क्योंकि इसका कोई स्थाई समाधान नहीं है, इसी समस्या के स्थाई समाधान को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पवन कुमार एवं थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बैठक कर इसके समाधान को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में कई जगहों पर डस्टबिन की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी, इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में साफ सफाई रखने को लेकर लोगों...