घाटशिला, अगस्त 12 -- मुसाबनी, संवाददाता। जिला कल्याण विभाग के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड परिसर में उन्नति का पहिया कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादिया उर्दू एवं मध्य विद्यालय टेटा बादिया विद्यालय वर्ग 8 में अध्यनरत 50 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ अदिति गुप्ता, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, बाल विकास परियोजना से प्रियंका मांझी, शिक्षक राजकुमार, रोशन, मोहम्मद शमी, संजीवन पातर, महेश्वर हसदा विराम मुर्मू मोहम्मद जुनेद सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वहीं, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोमायडीह के छात्र-छात्राओं के बीच पंचायत के...