अंबेडकर नगर, मई 2 -- अम्बेडकरनगर। जीवन ज्योति सेवा संस्थान अकबरपुर की तरफ से नगर के न्यौतरिया मुसहर बस्ती में मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के सचिव सामाजिक कायकर्ता मनोज सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूरों से पहले 15 घंटे काम लिया जा रहा था। इससे परेशान होकर 1986 में शिकागो के हेमा क्रेट शहर में मजदूरों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। मजदूर आठ घंटे ही काम लेने की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम में मुसहर समाज के जिलाध्यक्ष राम अवध वनवासी, सुदामा देवी, मीना देवी, बृजेश वनवासी, श्यामू वनवासी व अन्य लोगों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.