गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार गुरुवार दोपहर अचानक मेराल प्रखंड के बाना गांव स्थित मुसहर टोली पहुंचे। वह अपने साथ मेराल अंचल के सीओ यशवंत नायक को भी लेकर गए थे। यहां सर्वप्रथम उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों से गांव के मुसहरों की पृष्ठभूमि, उनकी जमीन विवरणी, उनके परिवार जनों का विवरण और उनकी वर्तमान आजीविका की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर उन्होंने मुसहर परिवारों के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश सीओ को दिया। स्थानीय बुजुर्ग भोला सिंह खरवार व अन्य लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में बीते 40-50 सालों से मुसहर समुदाय के लोग रह रहे हैं। उन्हें जमीन भी बंदोबस्ती में मिली हुई थीं। कालांतर में 8-10 मुसहर परिवारों में से कुछ परिवारों के सदस्य या तो मर गए या पलायन कर गए। धीरे-धीरे उनकी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.