सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी और प्रकृति से प्रेम करना, उसकी रक्षा करना और उसकी पूजा करना ये दोनों अलग-अलग हैं। मुसलमान सिर्फ तौहीद (अल्लाह एक है) पर यकीन रखता है किसी अन्य की पूजा नहीं करता। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुसलमानों से सूर्य, नदी और वृक्षों की पूजा करने का सुझाव दिया था, जिस पर पलटवार करते हुए मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुसलमानों का अकीदा एवं उनकी इबादत की पद्धति किसी भी समझदार और शिक्षित व्यक्ति से छिपी नहीं है। मदनी ने कहा कि संघ के शीर्ष पदों पर तैनात लोगों ने आज तक इस्लाम और मुसलमानों को गंभीरता से समझने का प्रयास ही नहीं किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ईश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.