समस्तीपुर, सितम्बर 7 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत के वार्ड 10 में रविवार की देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। इसदौरान एक युवक को गोली लग गई। जख्मी युवक की पहचान महेंद्र पासवान के रूप में की गई है। जिसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सभी लोग सोए हुए थे। अचानक फायरिंग की आवाज सुनी गई। आवाज सुनने के बाद लोग घर से बाहर निकले। वहीं अपराधी लगातार फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग के दौरान महेंद्र पासवान को दो गोली पैर में लग गई। घटना के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। वहीं जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना घटी है। कुछ असामाजिक तत्व द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.