मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुशहरी, हिसं। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा की मुशहरी प्रखंड कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को मुशहरी अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता सभा के नेता ओम प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान छह सूत्री मांगों को लेकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ चंदन कुमार और सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला से बात की। पार्टी नेताओं ने कहा कि वार्ता विफल रही। धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर मुखिया उदय चौधरी, अनुकूल कुमार, सकलदेव सहनी, हीरा साह, लखिंद्र राय, परमानंद पाठक, सुमंत झा आदि थे। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की गई है। उनकी मांगों की जानकारी डीएम को दी जाएगी। मामला न्यायालय में लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.