कन्नौज, जुलाई 17 -- कन्नौज, संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायालय के एक अधिवक्ता को अपने ही मुवक्किल और उसके परिजनों से मारपीट के आरोप में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने छह माह के लिए निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अधिवक्ता रणधीर सिंह माथुर पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला साल 2021 का है, जब पीड़िता ममता सिंह, जो मूल रूप से तिर्वा कोतवाली के मोहल्ला शास्त्रीनगर की निवासी हैं, ने अधिवक्ता रणधीर सिंह माथुर पर अपने चैंबर में मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। ममता के मुताबिक उसकी शादी 2016 में ग्राम उस्मानपुर निवासी मुकेश सिंह से हुई थी। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज उत्पीड़न के चलते उन्होंने 2020 में मुकदमा दर्ज कराया और पैरवी के लिए रणधीर सिंह को अधिवक्ता नियुक्त किया। पीड़िता का आरोप है कि अधिवक्ता ने उसके जेठ राकेश सिंह, जो नहर व...