मधेपुरा, जून 7 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) परंपरागत तरीके से शंतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह से ही नमाज का दौर शुरू हो गया। ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। खुदा की बारगाह में नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ की। अल्लाह की इबादत के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई। हथिऔन्धा, कुश्थन, बभनगामा, राजगंज, गमैल, शेखपुरा, लक्ष्मीपुर लालचंद आदि पंचायतों में त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। ईमाम मो. एहतेशाम, मो. रिजवान, इरशाद, मोहम्मद कैयुम, मो. सुभान, मो. अफरोज, मो. इमरान आलम, आफाक अंसारी, राजू खान, मो. कलाम ने बताया कि इस्लाम धर्म के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.