पीलीभीत, अप्रैल 1 -- बिलसंडा। मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ के साथ ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह नगर की ईदगाह के अलावा हर्रई, नोगवा अम्बर, पहाड़गंज, तिल्छी, कल्यानपुर, बिलासपुर, घुँघोरा समेत कई गांवों में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चो ने मेलों में जमकर खरीदारी की। ईदगाह पर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स लगी रही। एसओ सिंद्धान्त शर्मा ने बताया कि शांति सद्भाव से लोगों ने त्योहार मनाया। व्यापार मंडल महामंत्री एम रेहान, मिलर अंसार खान अनवार खां आदि लोगों ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया। चेयरमैन डीकेगुप्ता, पूर्व चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, विक्रम नरेश जायसवाल भी ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.