लखनऊ, अक्टूबर 10 -- समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिलों में मनाई गई। पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राममनोहर लोहिया की राजनीतिक विचारधारा और चौधरी चरण सिंह की कृषि परक नीतियों को मुलायम सिंह ने आगे बढ़ाया। वे सदैव नफरती राजनीति और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी नेताजी के रास्ते पर ही चल रही है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने के लिए संकल्पित है। राजपुरोहित और यश भारती सम्मानित प. हरि प्रसाद मिश्र ने नेताजी के चित्र पर तिलक के साथ शांतिपाठ किया। अरविंद कुमार सिंह, शाह आलम ...