वाराणसी, अक्टूबर 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को वाराणसी में अनूठे और भावपूर्ण अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगा के तट से लेकर अखाड़े तक, सपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उनके समाजवादी मूल्यों को फिर से जीवंत किया। सुबह गायघाट पर गंगा किनारे सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मुलायम सिंह का विशाल कटआउट स्थापित किया गया। लाल टोपी पहने कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दीप प्रज्वलन कर अपने नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.